पवैया की पत्नि को शिवपुरी घुमा रहीं हैं बीनू शर्मा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। एक जमाने में यशोधरा राजे सिंधिया के गुट में शामिल होने के लिए धूलमिट्टी फांकने वाली भाजपा नेत्री बीनू शर्मा इन दिनों सिंधिया विरोधी गुट में तेजी से सक्रिय हो गईं हैं। वो भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया की पत्नि मायासिंह की लोकल गाइड बनी हुईं हैं।

श्रीमती माया जयभान सिंह पवैया ने गत दिवस शिवपुरी के दो वार्डों में अलग-अलग महिलाओं की बैठक ली। महिलाआं से चर्चा में उन्होंने आगामी 17 अप्रैल को कमल के चिह्न पर अधिक से अधिक सं या में मतदान करने की अपील की ताकि दिल्ली में भाई नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने और जयभान सिंह पवैया से विकास की नई इबारत लिखी जाए। इस मौके पर नपा अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना व भाजपा नेत्री बीनू शर्मा मौजूद थीं।

इसी प्रकार श्रीमती सिंह ने वार्ड क्रं.29 में पार्षद मीना-मुकेश बाथम के निवास पर मंगलवार को महिलाआं से चर्चा की। दोनों बैठकों में भाजपा नेत्री बीनू शर्मा, राधा भार्गव, अर्चना अग्रवाल, पार्षद मीना बाथम, मथुराप्रसाद प्रजापति, पूर्व पार्षद मुकेश बाथम, श्रीमती विभा रघुवंशी, उमा उपाध्याय, नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठान, पार्षद मुन्नी यादव, मुन्नी शर्मा, वन्दना शर्मा, शशि जैन, पूनम सोनी, जानकी कुशवाह, अनीता भार्गव, गुनमान दांगी, सरोज भार्गव, ऊषा सोनी, सावित्री कुशवाह, रीता गुप्ता, ऊषा गुप्ता, देवेन्द्र बाथम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!