अपनी सरकार का हिट विकेट स्वंय ही उडा गये मोदी: सिंधिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शिवपुरी की पानी की समस्या पर मोदी द्वारा स्थानीय सांसद पर डाली गई बाउसंर पर आज सिंधिया ने प्रेस वार्ता में छक्का उडा दिया और कहा पानी की समस्या पर मोदी अपनी ही सरकार का हिट विकेट उड़ा दिया है।

अभी हाल ही गांधी पार्क में आयोजित आमसभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार मोदी ने शिवपुरी के पेयजल समस्या पर स्थानीय सांसद सिंधिया को घेरते हुए कहा कि आज से सालो पहले भी पानी की समस्या जैसी थी वैसी ही आज है। में सालो पहले राजमाता साहब के चुनाव में शिवपुरी आया था तो कार्यकर्ता के घर रूकने पर ज्ञात होता था कि मुझे यहां आधी बाल्टी से ही नाहना पड़ेगा। आज भी समस्या वैसी ही है। अपने आप को विकास का मसीहा कहलाने वाले आपके सांसद आपको पानी भी नही पिला पा रहें है।

इस आरोप पर सिंधिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि मैने यह जलार्वधन योजना छह साल पहले ही मंजूर करवा दिया था। प्रदेश सरकार जो जनविकास की बाते करती है, वह इस योजना के टेंडर ही दो साल बाद करवा पाई जब एनओसी की बात आई तो मैने केवल दो माह में ही एनओसी पर्यावरण मंत्रालय से जारी करवा दिया था।

पिछले दस सालो से प्रदेश में भाजपा की सरकार है। और नपा भी भाजपा की है। इस योजना को लेकर नपा मेें रोज नये विवाद उग आते है। आज तक भाजपा के नेताओ ने सकारात्मक राजनीति नही कि है। यह योजना मैने मंजूर कराई है इस कारण उसमे यह राजनीति करके अडंग़े डाल रहे हैं। मुझे लगता हैे कि मोदी जी को यह कि योजनाओ के बारे गलत जानकारी दी गई है नही तो स्वंय ही अपनी ही सरकार का पानी के मुद़दे पर हिट विकेट नही उड़ाते। में मोदी जी को धन्यावाद देता हूं सही नही गलत जानकारी को ही लेकर उन्होने भाजपाईयो को अपना किया याद कर दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!