शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि एक तरफ जहां भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया के लिए पार्टी ने सीएम और देश के भावी पीएम तक की सभाए दी है। लेकिन सिंधिया के प्रचार में केवल उनके परिवार से मां माधवी राजे, पत्नी प्रियदर्शनी राजे, पुत्र महाआर्यमन सिंधिया सहित संसदीय क्षेंत्र के कार्यकर्ता व कुछ पूर्व विधायक व सांसद ही प्रचार कर रहे है।
परिदृश्य को देख कर ऐसा लग रहा है कि सिंधिया अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे है। इसी परिपेक्ष्य में सिंधिया की मां माधवी राजे ने शहर के वार्ड क्रंमाक 7 व 8 में आमजन के बीच जनसंपर्क कर अपने पुत्र की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होने जनसपंर्क के दौरान आमजन से कहा कि आप सब जानते है कि 17 अपै्रेल को यहॉ लोकसभा चुनाव हो रहे है। आपका और सिंधिया परिवार के बीच वर्षो पुराना पारिवारिक रिश्ता है। बड़े महाराज इस रिश्ते को ही अपनी पूॅजी मानते थे। अपने जीवन में बड़े महाराज ने आपके विश्वास, स्नेह और यहॉ के विकास को महत्व दिया । उन्होने जो विकास यात्रा शुरू की थी उसी को और आगे तक ले जाने के लिये मैने अपने पुत्र ज्योतिरादित्य को आपकी सेवा में समर्पित किया हैं।
मेरे लिये खुशी की बात है कि मेरे पुत्र ने कुछ वर्षो मे ही इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिए बड़ी मेहनत की है। कुछ दिन पूर्व यहां जो वे मौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी उसके लिए मेरे पुत्र ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय से 500 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत कराई है। आप सबने भी सदा हमें अपना समर्थन देकर मजबूत किया है। अब एक बार फिर वहीं मौका आपके सामने है। 17 अप्रैल को हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर आप लाखों मतों से मेरे पुत्र को जिताऐं।
खासकर मैं महिलाओं से अनुरोध करती हॅू कि कुछ समय निकालकर अपना अमूल्य मत डाले। मेरे पुत्र की जीत आपकी जीत होंगी। इस अवसर पर रामकृष्ण मित्तल ,पार्षद श्रीमति रेनू ब्रजेश जैन ,पूर्व पार्शद श्यामसुंदर राठौर, पार्षद श्रीमति यशोधरा शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलू शुक्ला, श्रीमति मनीशा शिरोढ़कर, श्रीमति मीरा शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन, संजय सांखला, निर्भय सिंह हीरा, ललित जैन, डॉ. नवनीत गुप्ता आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।