शिवपुरी। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शहरभर में प्याऊ लगाने का क्रम शुरू हो गया है। इसी तारत य में आज सुबह 10 बजे अस्पताल चौराहे पर स्थित मंगलम् संस्था के निराश्रित भवन में रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन द्वारा शीतल जल प्याऊ शुरू की गई।
जिसका शुभारंभ मंगलम् उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। साथ ही एसोसिएशन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर बिस्किट और फल वितरण किए। प्याऊ शुभारंभ के कार्यक्रम में रेडमेड और हौजरी एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने अपना उद्बोधन दिया और मंगलम् संस्था की उपलब्धियों को वहां मौजूद लोगों को बताया और समाजसेवा के क्षेत्र में मंगलम् ने जो समाजसेवा के कार्य किए हैं।
उनकी सराहना की। कार्यक्रम के बाद मंगलम् उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्याऊ पर पानी पीकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेडीमेड एवं हौजरी एसोसिएशन के संरक्षक नंदकिशोर और हीरा सहित सचिव गौरव खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष उत्तम व्यास और राजेश हरियाणी, कोषाध्यक्ष टिंकल जैन, निर्मल जैन और मयंक अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।