शिवपुरी। अमोला थाना क्षेंत्र के ग्राम सलैया के पास फोरलेन पर रविवार की रात एक कार के डिवाइडर से टकराने के कारण कार पलट गई। इस घटना में कार में सवार तीन लोगो मे से एक युवती की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। कार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। कार सवार शिवपुरी से झांसी की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
झांसी में रहने वाले मनीष पुत्र रमेशचंद्र रॉय तथा अंकिता पुत्री नवीन हेरीसन कार में सवार होकर शिवपुरी से बीती रात करीब 8 बजे झांसी जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। तीनो लोग अभी सलैया के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसें में युवती अंकिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।