BMM Institute में चोरी, नगदी सहित कीवोर्ड चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। आज सुबह शहर की पॉश कॉलोनी देवीपुरम में स्थित बीएमएम इंस्टीट्यूट पर रात्रि के समय चोरों ने धावा बोल दिया और वहां से नगदी और कम्प्यूटर के की बोर्ड चोरी कर ले गए। आज सुबह जब इंस्टीट्यूट मालिक को चोरी की जानकारी लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी रहीं लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीपुरम में नगर पालिका अध्यक्ष के निवास के पास स्थित बीएमएम इंस्टीट्यूट के संचालक अतुल दुबे कल शाम 7 बजे ताला लगाकर अपने घर पर गए थे। तभी रात्रि में कोई अज्ञात चोर उनकी शटर का ताला तोड़कर इंस्टीट्यूट परिसर में प्रवेश कर  गया और अंदर कमरे का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 1600 रूपए नगदी और क प्यूटर के कीबोर्ड चोरी करने में सफल रहे। गनीमत यह रही कि उक्त चोर वहां रखे क प्यूटर और अन्य सामान नहीं ले जा सके। आज सुबह जब श्री दुबे इंस्टीट्यूट खोलने के लिए आये तब उन्हें घटना की जानकारी लग सकी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। इसी तरह बीते रोज बाबू क्वाटर रोड़ पर दो मकानों के ताले चोरों ने चटका कर हजारों रूपए का सामान चोरी करने में सफल रहे थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!