संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की जलकर मौत

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालीपुरा में आज सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत का शिकार हो गई। घटना के समय उसका पति शिवपुरी आया हुआ था और उसका ससुर मंदिर दर्शन करने के लिए गया हुआ था जबकि घर पर उसकी दो छोटी ननद मौजूद थीं।

सूचना मिलने पर एसडीओपी एसएन मुखर्जी सहित नायब तहसीलदार शिवदत्त कटारे और एसआई बीएल अटेरिया पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दी।

एसडीओपी मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि वंदना पत्नि पवन ओझा आज सुबह 5 से 6 बजे के बीच रसोई में नाश्ता बना रही थी और उसका पति किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था। वहीं उसका ससुर कल्ला ओझा सुबह 4 बजे प्रतिदिन की तरह गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन के लिए आया हुआ था। घटना के मृतिका बंदना की ननद भारती और अंकिता घर पर ही मौजूद थी इसी बीच वंदना की रसोई से चीखपुकार सुनाई दी। जब तक बंदना को बचाया जाता तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब पूछताछ की तो मामला संदिग्ध नजर आ रहा था। फिलहाल इस मामले में मर्ग की कायमी कर जांच प्रारंभ कर दी है और मृतिका के मायके बालों के आने का इंतजार पुलिस को था।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!