शिवपुरी। राजेश्वरी रोड पर स्थित मकान में विगत दिनो हुई महिला की हत्या के विरोध में ब्राह ण समाज के लोगो ने एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाज के लोगो ने एसपी से घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
राजेश्वरी रोड पर रहने वाली प्रेमलता गौड़ की हत्या के मामले में ब्राह ण समाज एक जुट हो गया है। इस पूरे मामले को समाज के अध्यक्ष रामजी व्यास के नेतृत्व में लोगो ने आज गुरूवार की शाम करीब 5 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार को एक शिकायती ज्ञापन सौंपकर हत्या के आरोपियो को जल्द गिर तार करने की मांग की है। इस ज्ञापन पर एसपी डॉ सिकरवार ने समाज के लोगो को आरोपियो के जल्द गिर तार करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालो में रामजी व्यास, राजेन्द्र पिपलौदा, पूर्व सीएमओं रामनिवास शर्मा, श्रीमति उमा उपाध्याय, पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा, गौरव चौबे सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।