बीती रात पांच जगहों पर चोरो ने किया हाथ साफ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गत रात्रि में चोरों ने संजय कॉलोनी में पांच घरों के ताले चटकाकर हजारों का माल ले जाने में सफल रहे है।

गत रात्रि रामगोपाल पुत्र राजाराम खटीक, संजय कॉलोनी का ताला चटका कर 1500 रूपए नगद निकाल ले गए, मोहन लाल पुत्र मांगीलाल खटीक संजय कॉलोनी के घर से चोर घरेलू सामान ले उड़े। कुलदीप पुत्र मुंशी खटीक के घर से चोर 1,50,000 रू. नगद व घरेलू सामान चुरा ले गए, जाफर पुत्र अहमद के घर के तौले चटका कर 10 हजार रूपए घरेलू सामान के साथ पावभर की पायजेब, व दहेज का सामान उठा ले गए, वहीं नेत्रपाल ठाकुर की दुकान के ताले चोरों ने चटकाये लेकिन नागरिकों के जागने पर चोर भाग गए।

संजय कॉलोनी जैसी घनी बस्ती में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। गत माह से आज तक एक दर्जन घरों के ताले चटकाने के बाबजूद पुलिस के हाथ आज तक चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके है। जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र में लगातार चोरियां की घटना को अंजाम दिये जाने के बाबजूद पुलिस गश्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई, जो पुलिस की लापरवाही एवं गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशन लगाती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!