भाजपा मण्डल अध्यक्ष की मिल पर चोरों का धावा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित करैरा के भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन के मिल पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और वहां से 18500 रूपये चुरा ले गए। खास बात यह है कि उक्त चोर तिजोरी में रखी चैक बुकें और दीवाल पर टंगी एलसीडी को छोड़ गए। जानकारी लगते ही पुलिस भी स्नोफर डॉग के साथ मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरमण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन का मूंगफली दानों का मिल हाईवे के पास कॉलेज रोड पर स्थित है। प्रतिदिन की तरह कल वह अपने मिल को बंद कर घर चले गए थे। तभी रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर उनके मिल पर पहुंचा और उसने सब्बल की सहायता से शटर को तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह शटर तोडऩे में सफल नहीं हुआ तो उसने शटर के पास वाली दीवाल को भी तोड़ा, लेकिन उसमें ज्यादा जगह न होने के कारण उसका यह प्रयास भी असफल हो गया और फिर चोर ने पास में लगी खिड़की को उखाड़ दिया और मील में अंदर प्रवेश कर वहां रखी तिजोरी को तोड़ दिया। 

जिसमें 18500 रूपये नगदी रखे हुए थे। चोर ने नगदी उठा लिए और फिर पास में रखी दो अन्य तिजोरियों को भी उसने खोलकर देखा, लेकिन उसमें सिर्फ चैकबुक ही उसे नजर आईं, लेकिन उसने चैकबुकों को वहीं छोड़ दिया। तिजोरी के पास ही एलसीडी लगी हुई थी। जिसे भी चोर ने नहीं उठाया और सिर्फ नगदी लेकर ही वहां से भाग निकला। 

आज सुबह 8 बजे जब श्री जैन मिल खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें मिल में चोरी होने की जानकारी लगी। बाद में यह सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस स्नोफर डॉग के साथ घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।




Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!