शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम समूहा में एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर वह भाग खड़ा हुआ। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क, 556 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता (परिवर्तित नाम) पत्नी धर्मेन्द्र गिरी उम्र 25 वर्ष निवासी समूहा रात्रि के समय अपने घर पर सो रही थी। उसी समय आरोपी सोनू पुत्र दशरथ गिरी उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश£ील छेडख़ानी शुरू कर दी। जिसका सरिता ने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।