ड्रायवर ही चुरा ले गया अपने मालिक का ट्रेक्टर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में चालक द्वारा ट्रेक्टर चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर सहित फरार है। ट्रेक्टर मालिक ने ट्रेक्टर को बदरवास के ग्राम बामौर में किराए पर दे रखा था और उस ट्रेक्टर को आरोपी चालक चलाता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभा पुत्र बनवारी गुप्ता निवासी गढ़ी बरौद थाना सुरवाया का ट्रेक्टर चालक नबला आदिवासी चलाता था। 22 फरवरी को प्रमोद गुप्ता ने अपने ट्रेक्टर को बदरवास के ग्राम बामौर में किराए से दिया था और उसे चलाने के लिए उसने नबला आदिवासी को पहुंचाया था, लेकिन नबला टेक्टर को चुराकर वहां से फरार हो गया। जब इसकी सूचना ट्रेक्टर मालिक को लगी तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!