शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा सड़क पर रहने वाली एक 12 वर्षीय बालिका अपने परिजनों की अनुपस्थिति में फांसी पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त बालिका ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीना पुत्री तारा आदिवासी उम्र 12 वर्ष निवासी पड़ोरा सड़क कल दोपहर घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता मजदूरी के लिए गए हुए थे। इसी बीच बीना ने अपनी पाटौर में रस्सी की सहायता से फांसी का फंदा बना लिया और उस पर झूल गई। दोपहर करीब 2 बजे जब माता-पिता मजदूरी करके वापिस लौटे तब उन्हें बीना का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला। जिसकी सूचना तुरंत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।