घर में घुसे चोरों ने उड़ाया नगदी व जेवर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में ढीमर मोहल्ला में विगत 24-25 फरवरी की रात एक चोर ने घर के ताले की चाबी मिलाकर वहां रखे नगदी और सोने-चांदी के जेबरात लेकर भाग गया। उक्त चोर को पड़ोस के कुछ लोगों ने पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। रात्रि में जब महिला काम करके वापिस लौटी तब उसे चोरी की जानकारी लगी। जिसकी रिपोर्ट महिला ने पुलिस में की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामबाई पत्नी स्व. हरि ढीमर बीते 24 फरवरी को सौरभ गार्डन में काम करने के लिए गई हुई थी। इसी बीच रात्रि के समय किसी ने उसके घर में लगे ताले की चाबी बना ली और उसके घर का ताला खोलकर घर में रखे 13 हजार रूपये नगदी, एक मंगलसूत्र और चांदी की पायजेब लेकर भाग गया। जब चोर वहां से भाग रहा था तो पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। जिसकी पहचान गुना के रहने वाले दीपक ढीमर के रूप में की गई। उक्त चोर किसी चोरी के मामले में कोलारस कोर्ट में तारीख पर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दीपक ढीमर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!