मेडीकल कॉलेज सहित 200 करोड़ की सौगातें ला रहे हैं सिंधिया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी सुभाषचौक पर आयोजित कांगेस की विशाल आमसभा और अंचल को मिल रही मेडीकल कॉलेज की आधारशिला रखने शिवपुरी आ रहे केन्द्रीय मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की भव्य आगवानी की तैयारियां की जा रही है।

इसी क्रम में आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस संगठन मोर्चा अब्दुल रफीक खान अप्पल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी शिवपुरी प्रवास के दौरान लगभग 200 करोड़ की सौगात देंगें। इसके लिए श्री सिंधिया का भव्य स्वागत व आगवानी पुरानी शिवपुरी सुभाष चौक पर होगी जहां विशाल आमसभा के बीच केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ओजस्वी उद्बोधनों से भरी आमसभा होगी।

प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाली आमसभा के लिए व्यापक तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने में लगे आयोजन मंडलके सदस्यों ने पुरानी शिवपुरी में निवास करने वाले नागरिकों के घर-घर जाकर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के स्वागत व आमसभा में शामिल होने की अपील की।

आयोजक मंडल के सदस्यों में पूर्व पार्षद सफदर बेग मिर्जा, अब्दुल खलील ाान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल,रामकुमार शर्मा, जूलियस चौहान, प्रदीप शर्मा, पदम चौकसे, बंटी ठेकेदार, जगमोहन सिंह सेंगर, राजेन्द्र शर्मा पिंकी, सलीम खान, रामसिंह यादव पार्षद, रवि-पूनम कुलश्रेष्ठ, मु त्यार खेरा, डॉ.अतुल भार्गव, के.बी.श्रीवास्तव, महेन्द्र शर्मा, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। आयोजन की सफलता और केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया की आमसभा में हजारों लोग शामिल हो इसके लिए उक्त सभी कांग्रेस नेता आज 26 फरवरी को पुरानी शिवपुरी व अन्य क्षेत्रों में जनंसपर्क करेंगें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!