शिवपुरी। अनेक वर्षों से धार्मिक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति शिवपुरी द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में अपने 41वें चिकित्सा शिविर के रूप में नि:शुल्क चर्म,गुप्त एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन 9 मार्च रविवार को नगर पालिका परिषद भवन शिवपुरी में किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष अमन गोयल व सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने बताया कि समिति द्वारा 9 मार्च को नि:शुल्क चर्म,गुप्त एवं कुष्ठ रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद भवन शिवपुरी में किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु अंचल के यातिनाम चिकित्सक एवं ग्वालियर मेडीकल कॉलेज में चर्मरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पी.के.सारस्वत अपनी टीम के साथ आ रहे हैं।
डॉ.पी.के.सारस्वत रोगियों का परीक्षण एवं उपचार 9 मार्च रविवार को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक नगर पालिका परिषद भवन में अपनी टीम के साथ करेंगें। रोगियों का पंजीयन 9 मार्च को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक शिविर स्थल नगर पालिका परिषद भवन में ही किया जाएगा तथा रोगियों का परीक्षण एवं उपचार पंजीयन क्रमानुसार ही किया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।