शिवपुरी। कांग्रेस नेता स्व. माधव राव सिंधिया की स्मृति में एक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च के बीच किया जा रहा है। इस नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण, नेत्र परीक्षण का काम नि:शुल्क किया जाएगा। इस शिविर के लिए जिला अस्पताल के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र सहायकों के जरिए पंजीयन का कार्य किया जा रहा है।
इस शिविर का आयोजन कराने वाली संस्था कल्पतरू चैरिटी ट्रस्ट के प्रतिनिधि विनय अग्रवाल ने बताया कि इस नेत्र शिविर के लिए जिले भर में मरीजों के परीक्षण एवं उन्हें चिन्हित करने का काम किया जा रहा है, इसमें नरवर, कोलारस, करैरा, दिनारा, पिछोर, मनपुरा में कैंप लगाए जा रहे हैं। संस्था द्वारा बताया गया है नरवर,कोलारस,करैरा , दिनारा, पिछोर, मनपुरा के मरीजों को चिंहिंत करने का काम जोरों पर है। उन्होंने बताया कि यदि कोई मरीज अपने ऑपेरशन कराने चाहे तो वह जिला अस्पताल के कमरा नंबर 8 व 9 में भी संपर्क कर सकता है। संस्था द्वारा बताया गया है कि शिविर में आने वाले नेत्र रोगियों के ऑपरेशन जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में किए जाएंगे, जबकि ऑपरेशन उपरांत मरीजों को मानस भवन में लगाए गए कैंप में भर्ती किया जाएगा। नेत्र शिविर में शिवपुरी के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एचपी जैन और डॉ एसके पुराणिक ऑपरेशन करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।