शिवपुरी। पोहरी कस्बे में निवासरत एक युवती सोमवार को अपने चाचा के घर लडड़ू देने गई और वहां से वापिस भी चल दी परन्तु अपने घर वापस नही पहुंची, परिजनो ने अपने स्तर पर खोजने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नही मिली। परिजनो ने जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी निवासी 19 वर्षीय युवती रीना पुत्री स्वर्गीय खैरू राम नामदेव सोमवार की शाम अपने घर के किसी कार्यक्रम के लड्डु देने के लिए कस्बे में ही निवासरत अपने चाचा के घर गई थ्री और वहां लड्डू देने के बाद अपने घर को निकल गई लेकिन देर रात तक अपने घर नही पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी कायम कर जांच शुरू की दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।