शिवपुरी। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को दो शिकारियों को पकड़ा है। साथ ही उनके पास से दो जंगली सुअर के सिर तथा दो बंदूक ,बारूद व तराजू बांट भी बरामद किए है।
वन विभाग के रेंजर खुशाल सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मौके पर गई वन टीम ने शिकारी रामविलास पुत्र रामपुल मोगिया, सिंधिया पुत्र ठाकुरलाल निवासी ग्राम खोइरी थाना पहाडंगढ जिला मुरैना को पकडने में सफलता प्राप्त की है। वन विभाग की टीेम ने इन दोनो के पास से दो जंगली सुअरों के सिर तथा शिकार में उपयोग में ली गई दो बदूंकें, बारूद व तराजू बांट भी बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।