दिनारा। जिले के दिनारा क्षेत्र में पिछोर तिराहे के निकट महाकाल होटल में किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिससे होटल में रखा सारा सामान सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।
आगजनी की घटना के बारे में होटल संचालक का आरोप है कि आग किसी ने होटल में लगाई है जिससे यह घटना घटी। इस आगजनी की घटना में लगभग 35 हजार रूपये का सामान जल गया। होटल संचालक ने इस संबंध में दिना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात्रि दिनारा के पिछोर तिराहे पर स्थित महाकाल होटल मैं आज रात आग लग गई। आग लगाने के कारण ज्ञात नहीं हो सका। होटल संचालक संतोष सावला ने बताया कि रात मैं किन्ही अज्ञात लोगो ने मेरे होटल मै आग लगा दी जिसमै मुझे 35000 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। इस आगजनी की घटना में होटल में खाने पीने का सामान एवं बिस्तर और लकड़ी से बनी झोपड़ी जलकर रख हो गई। होटल संचालक दवरा अज्ञात लोगो पर प्रकरण दर्ज करा दिया गया है पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।