शिवपुरी। बामौरकला क्षेत्र में आज रविवार को एक ट्रक और कार की भिंडत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल लोगों को उपचार हेतु पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लापरवाह वाहन चालक खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कार क्रमांक एच ई 0221 व सामने से आ रहे ट्रक क्र.एमपी 07 एच बी 0476 के चालक ने व लापवाही से चलाते हुये कार में टक्कर मार दी जिससे उस में सवार उपनिरिक्षक भानसिंह कुशवाह उम्र 58 साल, राजू कुशवाह उम्र 30 साल ग भीर रूप से घायल हो गये जबकि भान सिंह का पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 25 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।