सर्व ब्राह्मण एकता अभियान के चुनाव संपन्न

shailendra gupta
0
शिवपुरी। म.प्र. में सर्व ब्राह्मण समाज के हितों को संरक्षित करने एवं समाज के लोगों को प्रोत्साहन करने के लिये वैधानिक तरीके से गठित की गई संस्था सर्व ब्राह्मण एकता अभियान के भोपाल में चुनाव संपन्न हुये।
म.प्र. में जिला एवं तहसील स्तर पर ब्राह्मण समाज से जुडी हुई संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच इस निर्वाचन में मालवांचल से सत्यनारायण सत्तन को सर्व ब्राह्मण एकता अभियान का म.प्र. का अध्यक्ष चुना गया। बुंदेल खण्ड से भरत तिवारी को सचिव बनाया गया। ग्वालियर एवं चंबल संभाग से सर्व ब्राह्मण एकता अभियान का प्रदेश संयोजक रामजी व्यास को बनाया गया है। 

मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनैतिक सलाहकार एवं पूर्व गौसंवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष शिव चौबे एवं राष्ट्रीय एकता परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुये इस निर्विरोध निर्वाचन में नव गठित प्रदेश कार्य कारिणी के लोगों ने म.प्र. में ब्राह्मण समुदाय के लोगों के प्रति काम करने की वचन वद्धता व्यक्त की। 

गौरतलब है कि  म.प्र. के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्व ब्राह्मण एकता अभियान के इसी संगठन के आग्रह पर पिछले अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिवस पर शासकीय अवकाश की घोषणा की थी और जानापाव स्थित भगवान श्री परशुराम जी की तपोभूमि पर एक विशाल मंदिर निर्माण हेतु म.प्र. शासन की तरफ से 11 करोड रूपये देने का भी आश्वासन दिया था। 7 सूत्रीय मांगों में से म.प्र. शासन ने इस संगठन की पांच मांगों को लगभग पूरा किया है और शेष मांगों के लिये संगठन की ओर से प्रयास जारी हैं। संगठन के इन प्रयासों में इंदौर के विष्णु प्रसाद शुक्ला जी का भी सराहनीय योगदान रहा है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!