कार्य में लापरवाही पर 10 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

0
शिवपुरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कलेक्टर आर.के.जैन के निर्देशन में एवं मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एल.एस.उचारिया के नेतृत्व में जिला ग्राम आरोग्य केन्द्र क्रियान्वयन कॉल सेंटर के द्वारा मॉनीटरिंग की गई। मॉनीटरिंग दौरान समस्त विकासखण्ड में 80 कॉल लगाये गये।
जिनमें विकासखण्ड पोहरी, खनियांधाना एवं कोलारस के 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों के ग्राम अरोग्य केन्द्रों पर देरी से पहुंचने के कारण, संबंधित ग्राम आरोग्य केन्द्र के ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू. एवं एम.पी.एस को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है।

मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उचारिया ने बताया कि विकासखण्ड खनियाधाना के ग्राम आरोग्य क्रेन्द कफ ार पर ए.एन.एम. श्रीमती विष्णु प्रधान, ग्राम आरोग्य क्रेन्द अमरखो पर ए.एन.एम. श्रीमती राजरानी कुशवाह, ग्राम आरोग्य क्रेन्द वीरपुर ए.एन.एम. सुमन वर्मा, ग्राम आरोग्य क्रेन्द पचराई एम.पी.डव्लू जानकी प्रसाद, ग्राम आरोग्य क्रेन्द राजापुर एम.पी.एस. प्यारेलाल आदिवासी, विकासखण्ड कोलारस के ग्राम आरोग्य क्रेन्द पारा में ए.एन.एम. श्रीमति मोनिका जाटव, ग्राम आरोग्य क्रेन्द कुल्हाडी में ए.एन.एम श्रीमति सन्तोषीलोग वर्षा, ग्राम आरोग्य क्रेन्द डोगरपुर में एम.पी.एस. शिवनारयण जाटव तथा विकासखण्ड पोहरी के ग्राम आरोग्य क्रेन्द पुठवर्वे एम.पी.डब्ल्यू रामविलास शर्मा, ग्राम आरोग्य क्रेन्द बछौरा ए.एन.एम. श्रीमती सुशीला ओझा को संबंधित ग्राम अरोग्य केन्द्रों पर देरी से पहुॅचने के कारण कारण बताओ सूचना जारी किया गया।


Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!