शिवपुरी। मध्यप्रदेश भोज(मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा अर्थशास्त्र विषय में श्रीमती अनुभा गोपाल को ''रूल ऑफ एको टूरिजिम इन दि इकोनिमिक डेवलपमेंट ऑफ मध्यप्रदेश'' विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
डॉ.गोपाल ने यह उपाधि डॉ.यू.सी.गुप्ता विभागध्यक्ष वाणिज्य शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के मार्गदर्शन में अध्ययन कर प्राप्त की है। श्रीमती अनुभा गोपाल ने अपने शोध विषय में टूरिस्ट के माध्यम से होने वाले विकास पर इंगित करते हुए प्रदेश में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया है। श्रीमती अनुभा गोपाल की इस उपलब्धि पर डॉ.एन.पी.विश्वकर्मा, डॉ.रामजीदास राठौर, डॉ.तृप्ति शर्मा, प्रो.देवेन्द्र सिंह वरूण, कु.ज्योति खटीक, डॉ.आभा मित्तल ने बधाई दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।