शिवपुरी। पिछोर-चंदेरी मार्ग पर बीती शाम बिना नंबर की कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने चंदेरी के एक डॉक्टर के वाहन चालक के साथ मारपीट कर उसके लूटपाट कर ली। बदमाश उसके पास से 3 हजार रूपए व एक मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में ग्राम खजरा के चार लोगो के खिलाफ संदेह के चलते लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
चंदेरी में पदस्थ डॉक्टर आरके शर्मा का वाहन चालक बीती शाम झांसी से किसी काम को पूरा करके वापस चंदेरी जा रहा था। वह अपने वाहन से पिछोर-चंदेरी मार्ग पर स्थित ग्राम अचरौनी के पास पहुंचा तो उसे चार अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। बदमाश एक बिना नबंर वाली कार से आए थे। बदमाश वाहन चालक के साथ मारपीट कर उससे 3 हजार रूपए व एक मोबाइल लूट कर ले गए। पुलिस ने पड़ताल के बाद इस मामले में ग्राम खजरा के वीरभान यादव, नन्हे यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ संदेह के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।