रघुवंशी बने तेंदुआ थाना प्रभारी, 35 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार ने जिले के कई पुलिस थानो में फेरबदल करते हुए 35 पुलिसकर्मियो को इधर से उधर किया है। इन कर्मचारियों में उनि से लेकर आरक्षक शामिल है।

जारी सूची में फिजीकल पुलिस चौकी प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी को चौकी से थाना तेंदुआ का प्रभारी बनाया है। वहीं सामाजिक सुरक्षा दस्ता प्रभारी सुदेश तिवारी को फिजीकल चौकी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा एएसआई गंभीर सिंह कुशवाह को बदरवास थाने से कोतवाली, एएसआई रामसिंह को लाइन से बदरबास, एसआई प्रमोद साहू को रन्नौद से जिला विशेष शाखा पुलिस, एसआई केएन शर्मा को कोलारस से रन्नौद थाना प्रभारी, एसआई तेज सिंह को थनरा चौकी से कंट्रोल रूम तथा एसआई भगवान सिहं को कंट्रोल रूम से थनरा चौकी भेजा गया है। इसके अलावा 25 अन्य हवलदार व आरक्षको को इधर से उधर भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!