पाण्डुक शिला तोडऩे के बाद उपजे विवाद पर खेल समिति के पक्ष में आए विधायक

shailendra gupta
0
शिवपुरी। हायर सेकण्डरी स्कूल खनियांधाना में खेल मैदान में गजरथ महोत्सव के दौरान 12 वर्ष पूर्व स्थापित की गई पाण्डुक शिला को तोडऩे के बाद उपजे विवाद में पिछोर विधायक केपी सिंह ने हस्तक्षेप किया और खेल समिति के पक्ष में आ खड़े हुए  उन्होंने इस संदर्भ में खनियांधाना टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन और तहसीलदार जेपी गुप्ता से बातचीत की है। साथ ही पुन: खेल मैदान में पाण्डुक शिला का निर्माण कराए जाने पर आपत्ति जताई है।

विदित हो कि खनियांधाना कस्बे में विगत 12 वर्ष पूर्व गजरथ महोत्सव के दौरान हाथी पर बैठने के लिए पाण्डुक शिला का निर्माण किया गया था। जिस पर समाज के लोग चढ़कर हाथी पर बैठते थे। पिछोर विधायक केपी सिंह ने इस बात को स्वीकारा है कि गजरथ महोत्सव में वह भी पाण्डुक शिला पर चढ़कर हाथी पर बैठे हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से खेल मैदान में पाण्डुक शिला होने से खेल समिति को टूर्नामेंट के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और कुछ शराबी भी इस शिला पर बैठकर शराब का सेवन करते थे। जिससे पूरे खेल मैदान पर असामाजिक तत्वों का कब्जा था। साथ ही समाज के लोग वहां किसी तरह से पूजापाठ भी नहीं करते थे। जिस कारण खेल समिति ने कल पाण्डुक शिला को वहां से हटा दिया और 12 फरवरी को आयोजित होने वाले टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!