ईको क्लब ने किया पर्यावरण सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शासकीय हाईस्कूल झिरी में ईको क्लब द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। पर्यावरण प्रभारी श्रीमती नीतू सिंह ने पर्यावरण विषय पर विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं संचालित कीं।
जिसमें गायन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल के सचिव श्रीमती कल्पना भार्गव, राजेश गौड एवं गणेश प्रसाद शर्मा शामिल थे।

इन प्रतिभागियों को मिले पुरूस्कार

उक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गायन प्रतियोगिता में जहां क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान कु. रूपवती, कु. प्रियंका एवं कु. साहिबा ने प्राप्त किए। निबंध प्रतियोगिता में प्रदीप, कु. सोमवती एवं बबलू प्रजापति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नरेश धाकड़ प्रथम, कु. नीतू जाटव द्वितीय एवं रामेश्वर पाल तृतीय स्थान पर रहे। 

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति अपनी भावनाओं और संभावनाओं को व्यक्त किया। जिन्हें ग्रामीण कला प्रेमियों ने भी सराहा और चित्रकला में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कु. प्रियंका यादव, कु. संजुम एवं कु. सोना रही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अलग से आयोजित किए जाने का निर्देश प्राचार्य श्री शरीफ ने दिया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!