शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनने के लिए 11 बजे से 2 बजे तक समय निर्धारित किया लेकिन एसपी ऑफिस में जनसुनवाई न होने से शिकायतकर्ता परेशान हो रहे हैं।
आज सुबह वह लुधावली क्षेत्र के कुछ आदिवासी समाज के लोग मारपीट की शिकायत करने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठे रहे, लेकिन उनकी समस्या सुनने के लिए एसपी ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था। वहीं पब्लिक पार्लियामेंट के सदस्य भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी भी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में वहां मौजूद अनेकों शिकायतकर्ताओं में रोष व्याप्त था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।