ककैओ डेम के बेसकेंप पर डाकुओं का हमला, तिजोरी लूटी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गोवर्धन थानांतर्गत शिवपुरी श्योपुर जिले की सीमा पर स्थित ककैओ डेम का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के बैसकेंप में रखी तिजौरी को चार हथियार बंद लुटेरे फायरिंग करते हुए लूट कर ले गये। तिजौरी की सुरक्षा मेें तैनात हथियार धारी गार्ड डकैतो के डर से भाग खडे हुए।

सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी आलोक कुमार एवं एसडीओपी पोहरी एसएन मुखर्जी ने मौके पर डेरा डाल दिया। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

श्योपुर, शिवपुरी की सीमा पर बन रहे अपर ककैटो डैम का काम साईंराम लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी का बेसकैंप गोवर्धन थाना क्षेत्र में बनाया गया है। कैंप के पास ही बने कमरे में जहां कंपनी की तिजोरी रखी हुई थी, वहीं मजदूर व अन्य कर्मचारी अपने-अपने अस्थाई आशियानों में गुरुवार की रात सो रहे थे। बेसकैंप की सुरक्षा के लिए कंपनी ने श्रीकृष्ण धाकड़ व एक अन्य गार्ड को तैनात कर रखा था।

रात लगभग 11.30 बजे हथियारों से लैस चार-छह बदमाश, कैंप पर हवाई फायर करते हुए वहां आ गए। बदमाशों ने जब फायरिंग की तो सुरक्षा के लिए तैनात दोनों गार्ड अपनी बंदूक लेकर वहां से भाग गए। जब सुरक्षा गार्ड ही डरकर भाग गए तो बदमाशों को अपना काम करने के लिए कोई रुकावट नहीं आई। बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी तिजोरी उठाई और मौके से भाग गए। तिजोरी में मजदूरों के भुगतान के लिए 1 लाख 37 हजार रुपए रखे हुए थे।

फायरिंग सुनकर दुबक गए कर्मचारी

शुक्रवार की सुबह जब पुलिस ने मौके पर जाकर बेसकैंप में रुके मजदूरों व कर्मचारियों से बदमाशों के संबंध में पूछताछ की तो वे बोले की गोलियों की आवाज सुनकर हम अपनी टपरिया से बाहर ही नहीं निकले। कर्मचारी भी बिस्तर में दुबके रहे, क्योंकि उनके सुरक्षा गार्ड मौके से भाग चुके थे। पुलिस को बदमाशों की सं या 4 से 6 बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी आलोक कुमार एवं एसडीओपी पोहरी एसएन मुखर्जी ने मौके पर डेरा डाल दिया। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!