एक और महिला ने दिखाया साहस कराई बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। महिला सशक्तिकरण की परिभाषा शायद अब अमल में आने लगी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी पीड़िता ने बलात्कारी के खिलाफ आवाज उठाई और मामला दर्ज करवाया।

घटना के संबंध में अमोला थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडि़त महिला आरती (परिवर्तित नाम) पत्नी बल्लू जाटव उम्र 35 वर्ष ने थाने में आकर रिपोर्ट लिखाई है कि 26 जनवरी को शाम 5 बजे आरोपी देवराम उर्फ बल्लू जाटव ने उसके साथ जबरन बलात्कार कर दिया और उसे चुप रहने की हिदायत भी दी। बाद में आरोपी ने उस पर दोबारा अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और उसे मित्र बुद्धू जाटव की सहायता से मोटरसाइकिल पर बैठाकर भौंती कस्बे के एक गांव में ले गया। जहां उसके साथ आरोपी देवलाल ने फिर से बलात्कार किया, लेकिन आरोपी के दबाव से परेशान आरती ने अपने साथ हुई पूरी घटना का ब्यौरा अपने पति को बता दिया। जिस पर पति उसे थाने ले आया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!