शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में ग्राम उदली में विगत दिवस चोरी की नियत से घर में घुसे एक चोर को गृहस्वामी ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार पुत्र भूरा मोगिया निवासी उदली बीती 14 और 15 फरवरी की रात्रि अपने परिवार के साथा सो रहा था। तभी रात्रि में एक चोर शिवराज यादव निवासी बड़ेरा फरियादी के घर में चोरी करने की नियत से घर में घुस आया, लेकिन खटपट की आवाज सुनकर रामकुमार की आंख खुल गई और वह सतर्क हो गया। बाद में घर में घुसे चोर शिवराज यादव को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।