शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल तिराहे के पास से इलाहाबाद बैंक के पूर्व मैनेजर को वर्ष 2011 के एक धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में लिया है। आरोपी मैनेजर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था और इस पर पूर्व में भी एक धोखाधड़ी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इलाहाबाद बैंक के पूर्व मैनेजर आरसी केन को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी न्यायालय में पूर्व के एक धोखाधड़ी के मामले में पेशी पर आया था। आरोपी बैंक मैनेजर ने एक किसान के नाम से फर्जी केसीसी कार्ड बनाकर बैक से 3 लाख 18 हजार रूपए निकाल लिए थे। इसके बाद जब उसका सच सामने आया तो बैंक मैनेजर ने खुद को बचाने के लिए बैंक में उक्त पैसे जमा कर दिए। पूर्व में दर्ज मामले में उक्त कर्मचारी को बैंक ने बर्खास्त कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।