शिवपुरी। किस्तों मे मिले समान कार्य समान वेतन के लाभ से असंतुश्ट चल रहे अध्यापक अब अपनी लंबित मांगों को लेकर मुखर होने लगे है । अपनी प्रमुख मांगो के साथ-साथ 31 दिस बर 2015 तक सभी किस्तों के भुगतान सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर अध्यापकों ने अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
अध्यापक संविदा षिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राज कुमार सरैया ने बताया कि अध्यापक संविदा षिक्षक अपनी प्रमुख मांग शिक्षा विभाग मे संविलियन, दिस बर 2015 तक सभी किस्तों का भुगतान, पुरूश स्थानान्तरण नीति, संविदा शिक्षकों को 12 वर्ष पश्चात शीघ्र पदोन्नत क्रमोन्नत किये जाने, समूह बीमा, हड़ताल अबधि का वेतन दिये जाने, जारी आदेषों की विसंगति दूर करने आदि मांगो को लेकर अपना प्रदेषव्यापी आंदोलन षुरू कर दिया है।
आंदोलन के क्रम मे अध्यापक एवं संविदा षिक्षकों द्वारा आज सभी विकास खण्डों मे तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी को माननीय मु यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं जिसमे षिवपुरी मे अध्यापक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, अरबिन्द सरैया बदरवास मे संघ के वरिश्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी करैरा मे जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन पोहरी मे विपिन पचौरी एवं राजेष चौरसिया कोलारस मे अतरसिंह जाटव, राजेश खत्री पिछोर मे अजाक्स के प्रांतीय महासचिव षिक्षा प्रकोश्ठ नारायण सिंह कोली, सुषील शर्मा, खनियांधाना मे परवेज खांन, नरवर मे जयप्रकाश पाठक, मनोज शर्मा के नेत्रत्व मे अनुविभागीय अधिकारी को माननीय मु यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।