शिवपुरी-डकैत पप्पू गुर्जर को मार गिराने और इस गिरोह के खात्मे में मु य भूमिका निभाने वाले एडी स्पेशिलिस्ट टी.आई.रत्नेश सिंह तोमर व इस टीम में शामिल शिवपुरी के पुलिस आरक्षक और एडी टीम में शामिल वासुदेव रावत को आगामी 15 अगस्त 2014 को भोपाल में राष्ट्रपति पुरूस्कार से स मानित किया जाएगा।
अभी कुछ दिनों पहले ही 26 जनवरी को मंच से राष्ट्रपति पुरूस्कार में शामिल प्रतिभाओं के नाम सामने आए जिसमें शिवपुरी से वासुदेव रावत भी शामिल है। बताना मुनासिब होगा कि वासुदेव ने पुलिस विभाग में सतत कार्यरत रहकर एडी टीम में मु य भूमिका निभाने में सक्रिय रहे और अधिकांशत: डकैत विरोधी मुहिमा में भी वह अग्रणीय रहे जिसके चलते इस बार उनका नाम राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल हुआ। इस उपलब्धिक पर उन्हें बधाई देने वालों में बण्टी रावत, भरत सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, दीवान सिंह रावत, रविन्द्र रावत आदि शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।