शिवपुरी-नगर में टेकरी रोड़ पर सुरभि डिपार्टमेंट का एक और भव्य अण्डर गारमेंट्स कलेक्शन सुरभि इन्टीमेंट का शुभारंभ गत दिवस किया गया।
इस अवसर पर सुरभि इंटीमेंट के संचालकगण रामकृष्ण अग्रवाल, गोविन्दशरण, राजनारायण, भरत नारायण, सत्यनारायण(सत्तू) अग्रवाल ने बताया कि नगर में अण्डर गारमेंट्स की आवश्यकता महसूस की जा रही थी इसलिए हमने अपने प्रतिष्ठानों में बढ़ोत्तरी कर यह प्रतिष्ठान स्थापित किया है जहां नगर के सभी लोगों को एक ही स्थान पर वाजिब दाम में उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता युक्त अण्डर गारमेट्स सामग्री उपलब्ध रहेगी।
विभिन्न वैरायटियों और कंपनीयों के ट्रेक शूट, टी-शर्ट आदि सहित अन्य तमाम प्रकार के प्रोडक्ट हमारे प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाऐंगें। इस अवसर पर नगर के हजारों लोगों ने सुरभि इन्टीमेंट प्रतिष्ठान पहुंचकर शुभारं ा कार्यक्रम में भाग लिया। यहां बताना होगा कि सुरभि इन्टीमेंट का इससे पूर्व भी सुरभि च्वाईस, सुरभि स्टोर, पराग स्टोर प्रतिष्ठान भी टेकरी रोड़ पर ही संचालित है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।