पति की अनुपस्थिति में घर में घुसकर युवकों ने विवाहिता को छेड़ा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव पहाड़पुर मे तीन युवकों ने एक मकान में घुसकर विवाहित महिला के साथ छेड़खानी कर दी थी। जिसका शिकायती आवेदन महिला ने पुलिस को सौंपा था। जिसकी जांच पर पुलिस ने कल तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 354, 456, 506 बी 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 दिस बर 2013 को गुलाबोबाई (परिवर्तित नाम) पत्नी श्रीपत वंशकार के साथ आरोपी नंदकिशोर वंशकार, भज्जू वंशकार, कृष्णगोपाल वंशकार ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसका शिकायती आवेदन 9 जनवरी 2014 को महिला ने पुलिस को सौंपा था। जिसकी पुलिस ने जांच की और कल तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!