शिवपुरी। मायापुर थानांतर्गत ग्राम डाबर में मंगलवार की शाम एक युवक ने साढ़े पांच वर्षीय मासूम को बेर और बूट खिलाने के बहाने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया।
ग्राम डाबर निवासी एक आदिवासी महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी और उसकी साढ़े पॉच साल की बेटी घर पर अकेली थी तभी शाम करीब चार बजे गांव का देवेन्द्र पुत्र गजन आदिवासी उसके घर आया और उक्त बच्ची को बूट व बेर खिलाने का लालच देकर खेतो में ले गया। आरोपी ने कल्याण आदिवासी के खेत में ले जाकर इस अबोध के साथ आप्रकृतिक कुकृत्य कर दिया।
इस घटना के बाद पीडि़ता रोती हुई अपनी और उसने अपनी मॉ का सारा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद पीडि़ता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रांरंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।