बीच रास्ते में ससुर-बहू को लूटा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खानियांधाना थाना क्षेत्र के गंत कुम्हारां गांव के पास रास्ते में बुधवार की शाम चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर ससुर-बहू के साथ सनसनीखेज लूट की वरदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है बहू की सारे जेवर कट्टे की नोक पर उतरवा लिए और ससुर की मोटरसाइकिल भी हथियारी धारी लुटेरे लूट कर ले गए। लूटे गए  गहनो की किमत दो लाख रूपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अवधेश यादव निवासी नीमखेड़ा अपने बेटे की बहू को मायके से लिवाकर बबीना की ओर अपने घर वापस जा रहे थे। बुधवार की शाम करीव 6:30 बजे कु हार्रा के पास चार अज्ञात वाईक सवारो ने ससुर-बहू को रोक लिया। और ससूर की कनपटी पर कट्टा तानकर बहू के सात तौला जेवर उतरवाकर ससुर की बाईक भी लूट कर ले गए।

लूटेरो का शिकार ससूूर- बहू देर शाम को खानियांधाना पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को अपने साथ कारित हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर हथियार शुदा बदमाशो की घेराबंदी शुरू की दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!