23 लाख के टंटे में भिड़ गए पति/पत्नि मामला थाने पहुंचा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। दहेज में 23 लाख रुपए की मांग पूरी न करने पर एक पति अपनी पत्नी को आए दिन परेशान करता था। इसी दौरान आज रविवार को फिर से इसी बात को लेकर पत्नी के परिजनो व पति के परिजनो के बीच हाथापाई हो गई।

इस दौरान पति ने महिला के परिजनो की मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

करैरा के वार्ड क्रंमाक 11 में रहने वाले अजय गुप्ता की शादी वर्ष 2010 में ज्योति से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अजय अपनी पत्नी से दहेज में 23 लाख रुपए की मांग करने लगा। ज्योति ने जब मांग पूरी नहीं की तो अजय ने उसके साथ मारपीट की तो ज्योति घर छोड़ कर चली गई। 

इसके बाद दोनो पक्ष अपने समाज की बैठक में पहुंचे तो मामला तलाक पर आ पहुंचा जिसमें तय हुआ कि अजय अपनी पत्नी ज्योति को 23 लाख रुपए देगा तो ज्योति उसे तलाक दे देगी। जिस पर से अजय व उसके परिजन भी तैयार हो गए। बाद में इसी बात को लेकर आज रविवार को दोनो पक्षो में विवाद हो गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने अजय के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!