हज यात्री कर सकेंगें 15 मार्च तक फार्म जमा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा फॉर्म जिला हज कमेटी के कार्यालय शिवपुरी में पहुंचाए गए हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च कमेटी द्वारा तय की गई है।
उक्त आशय की जानकारी हज कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मु ती महबूब सुब्हानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया है कि हज यात्रा के फॉर्म जिला हज कमेटी के कार्यालय दीनी बुक डिपो नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी से प्राप्त किए जा सकते हैं। फॉर्म भरने वालों के पास इंटरनेशनल पासपोर्ट होना आवश्यक है। फॉर्म भरने के लिए 300 रूपये प्रति फॉर्म के हिसाब से हज कमेटी ऑफ इण्डिया के खाते में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में जमा किए जाएंगे। श्री महबूब ने हज यात्रियों से अपील की है कि अधिक से अधिक सं या में फॉर्म भरें। उन्होंने कहा है कि जो यात्री एक बार यात्रा कर चुके हैं वह फॉर्म न भरें।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!