शिवपुरी। समाजसेवी संस्था के क्षेत्र में अग्रणीय संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ का पदस्थापना शपथ ग्रहण समारोह कल 13 फरवरी को स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन पर सायं 7:15 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह के मु य अतिथि केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगें जबकि शपथ विधि अधिकारी के रूप में प्रांतपाल गोविन्द शर्मा व मु य वक्ता के तौर पर विकास गंगवाल मौजूद रहेंगें। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन डॉ.भगवत बंसल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगें जबकि शपथ ग्रहण के लिए लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष इंजी.पवन जैन एमजेएफ, सचिव नरेन्द्र जैन भोला व लायनेस अध्यक्षा श्रीमती संगीता जैन, सचिव श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी होंगी जो निवृत्तमान लायंस अध्यक्ष पी.डी.सिंघल, सचिव राजेन्द्र शिवहरे, लायनेस अध्यक्षा श्रीमती राज बिन्दल व सचिव श्रीमती वीणा जैन का स्थान लेंगें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।