बनवारी की मौत एक्सिडेंट नहीं मर्डर है: परिजनों का आरोप

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम घिलोंदरा में एक युवक की करंट लगने से हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और इस मामले में पुलिस को शिकायत भी की लेकिन पुलिस द्वारा कोई खास कार्यवाही ना करने पर परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी संदेह जताया और इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

एसपी को की गई शिकायत में फरियादी ओमकार लाल राय निवासी ग्राम घिलोंदरा थाना मायापुर ने बताया कि उसके भाई बनवारी राय की हत्या की गई और जिसमें उसने संदेह जताया है कि धटनास्थल पर बनवारी को करंट लगाकर मारा गया और उसे मृत छोड़कर हत्यारे मौके से भाग खड़े हुए।

इस मामले में फरियादी ओमकार ने संदेह के आधार पर गोपाल, जितेन्द्र व उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्यवाही पर भी संदेह जताया और आरोप लगाया कि इस मामलें में एक एएसआई को 3 हजार रूपये भी दिए बाबजूद इसके अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

फरियादी ओमकार ने इस घटना को लेकर कई ऐसे प्रमाण बताए जो इस घटना को हत्या के रूप में जोड़ते है कई ऐसे बिन्दुओ के साथ एस.पी. को शिकायत की यदि मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जाए तो दोषी पकड़े जाऐेंगें और उसे न्याय मिल सकेगा। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर फरियादी ने न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस पर ही आरोप लगाकर न्याय की आस लगाने वाले ओमकार को क्या न्याय मिलता है?

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!