लायन्स व लायनेस के फनमेयर मेले में उमड़ा सैलाब

shailendra gupta
शिवपुरी-गरीब व निर्धनों के लिए की जाने वाली समाजसेवा के लिए आयोजित फनफेयर मेले में उमड़े जनसैलाब से एकत्रित की गई राशि से लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल जरूरतमंदों की सेवा करेगा।
आयोजित कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती शशि अग्रवाल व सचिव एस.एन.उपाध्याय, लायनेस अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता व सचिव श्रीमती संगीता रन्गढ़ ने संयुक्त रूप से बताया कि जनसेवा और समाजसेवा रूपी कार्यों को करने के लिए उन्हें आर्थिक मदद व आत्मनिर्भर योग्य बनाया जाए इसके लिए मेगा फनफेयर मेले का आयोजन स्थानीय ऋषि मैरिज गार्डन में किया गया।

इस मेले का भव्य शुभारंभ पूर्व प्रांतपाल राजेन्द्र गंगवाल, रीजन चेयरपर्सन डॉ.भगवत बंसल ने किया जबकि समापन मु य न्यायाधीश ए.एस.तोमर, श्रीमती उ मी दीवान, शमां छिब्बर द्वारा किया गया। इस दौरान अतिथिद्वय ने लायन्स व लायनेस क्लब सेन्ट्रल की इस अनूठी सेवा गतिविधि के द्वारा गरीब-निर्धनों के लिए की जाने वाली सेवा का अनुकरणीय बताया और आयोजित मेगा फनफेयर मेले की प्रशंसा की। इस दौरान अतिथिद्वय का क्लब अध्यक्ष व सचिव द्वारा पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। मेले में तीन-चार खान-पान की स्टालें लगी जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यों को देखते हुए प्रतियोगी स्टॉलें व खेलकूद भी कराए गए।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए इसके लिए कई आकर्षक पुरूस्कार भी रखे गए जिनका ड्रॉ मु य न्यायाधीश ए.एस.तोमर द्वारा निकाला गया जिसमें प्रथम सुमित गुप्ता को फ्रिज, द्वितीय वॉशिंग मशीन सुनील भटनागर, तृतीय इंडेक्शन चूल्हा राजकुमार दुबे, चौथा प्रिंस सहगल, पांचवां सोनल जैन सहित 50 सांत्वना पुरूस्कार प्रतिभागियों को वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन संचालन व आभार प्रदर्शन प्रमोद गर्ग एवं डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने व्यक्त किया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!