रात में चली गोलियां से फैली दहशत,पुलिस ने जांच शुरू की

शिवपुरी-बुधवार की रात गांधी पार्क में चली गोलीबारी की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण निर्मित कर दिया है। ऐसे में पुलिस इस मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला, हालांकि घटनास्थल पर एक दुकान में कुछ छेद जरूर नजर आए।
सुबह होने पर पुलिस पुन: घटनास्थल पर पहुंची और दो छर्रे के निशान मिले। ऐसे में पुलिस ने गोलीचालन की घटना में शामिल अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा लेकि मामले की विवेचना की जा रही है। बताया गया है कि शहर के गांधी पार्क क्षेत्र में रात के अंधेरे में विवेक व्यास की दुकान पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चालान की घटना सामने आई है। 

जब सुबह विवेक अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान में लगे छेद और शटर के अंदर मिले छर्रे देखकर उसके होश उड़ गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस ने मौके से दो बुलेट भीे बरामद किए है और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस भी यह नहीं समझ पा रही कि आखिर देर रात गोली चालन की घटना से आरोपियों की मंशा क्या थी?

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी पार्क के सामने शर्मा पान भण्डार के नाम से दुकान स्थित है। जिसका संचालन विवेक व्यास नामक युवक करता है। रात्रि 9 बजे विवेक अपनी दुकान बंद कर घर गया था। तभी रात्रि में कोई अज्ञात बदमाशों ने उसकी दुकान पर दो फायर झोंक दिए। जिससे उसकी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। आज सुबह जब विवेक दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसे शटर में दो गड्डे दिखाई दिए, लेकिन उसने उन्हें नजरदंाज कर दिया। जब उसने शटर उठाई तो उसके काउंटर में भी दो छेद नजर आए और अंदर दो बुलेट भी पड़े थे। बाद में उसने सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर कोतवाली पुलिस सहित एसडीओपी एसकेएस तोमर पहुंच गए और छानबीन शुरू की, लेकिन पुलिस अभी तक स्पष्ट रूप से यह कहने से कतरा रही है कि दुकान में किसी ने फायर किया है या घटना कुछ और हुई है। पुलिस फिलहाल गोलीबारी की घटना को लेकर गंभीर है लेकिन अब तक उनके हाथ कोई सबूत नहीं लगा फिलहाल गोली के दो बुलेट को लेकर पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।

दहशत में लोग,गश्त व्यवस्था पर उठाए सवाल

सरेआम बीच बाजार गोली चालान की घटना को लेकर लोग दहशत में है। इससे पूर्व भी कोर्ट रोड़ क्षेत्र में तो एक युवक की दो बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। ऐसे में अब गांधी पार्क क्षेत्र में जिन अज्ञात बदमाशों ने यह गोलीबारी की उनकी मंशा क्या थी फिलहाल इस बारे में पुलिस को भी कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन मामले की पतारसी जारी है। इसके साथ ही अब लोगों का गश्त व्यवसथा पर भी सवाल उठाना लाजिमी है क्योंकि पुलिस कोतवाली क्षेत्र से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई इस गोली बारी की घटना से गश्त व्यवस्था पर भी प्रश्रचिह्न लगता नजर आता है। वैसे तो पुलिस रात में शहर के कई क्षेत्रों में गश्त करती है ऐसे में गांधी पार्क एरिया भी ऐसा क्षेत्र है जहां इस तरह की घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करती है। अब पुलिस मामले की त तीश कर रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!