उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने किया शिवपुरी जेलर को सम्मानित

शिवपुरी-हमेशा से समाजसेवा हो या जनसेवा या शासकीय सेवा इन सभी में अपने कार्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने वाले शहर के प्रसिद्ध शिवपुरी उप जेल अधीक्षक विजय सिंह मौर्य को म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2010-11 के लिए उत्कृष्ट सेवा कार्य के पुरूस्कार से सम्मानित किया है।

उक्त आयोजन स्थानीय अरेरा हिल्स भोपाल में आयोजित हुआ। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिसमें शिवपुरी जेलर विजय सिंह मौर्य ने भी अपनी कार्य के प्रति समर्पण व त्याग की भावना को प्रदर्शित किया और कैदी हो या आमजन या किसी बीमारी से पीडि़त मरीज हर तरह की सेवा में श्री मौर्य सैदव सेवारत रहे और यही कारण रहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए चयनित किया गया। 

इस सेवा कार्य में श्री मौर्य को शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ लगभग 50 हजार रूपये की पुरूस्कृत राशि के साथ सम्मानित किया गया। जेलर श्री मौर्य को उत्कृष्ट सेवा कार्य मिलने पर कलेक्टर, एसपी सहित शिवपुरी शहर के गणमान्य नागरिक,  प्रबुद्धजन, पत्रकार एवं सहयोगी सहित अन्य लोग शामिल है। इस उपलब्धि से स्वयं जेलरी श्री मौर्य भी प्रफुल्लित नजर आए।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!