कोलारस के नव निर्वाचित विधायक रामसिंह दादा का अभिनंदन

shailendra gupta
शिवपुरी-जिले के कोलारस क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव (दादा)का भव्य अभिनंदन कार्यक्रम गत दिवस बड़ागांव स्थित कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा के फार्म हाउस पर कै.महाराजा माधवराव सिंधिया परमार्थिक न्यास के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामसिंह यादव ने कहा कि कोलारस में मेरी जीत नहीं बल्कि कांग्रेस की जीत है केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेसजनों की जीत है जिनके अथक परिश्रम और लगनशीलता के चलते इतनी बड़ी विजय मिली। कै.माधवराव सिंधिया परमार्थिक न्यास के इस अभिनंदन समारोह में अध्यक्षता पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव मौजूद रहे। 

सर्वप्रथम नव निर्वाचित विधायक रामसिंह दादा को जिले में ऐतिहासिक विजयश्री पर कांग्रेसजन व न्यास द्वारा शुभकामनाऐं दी और न्यास के रामकुमार शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर, अब्दुल खलील खां, अब्दुल रफीक खान अप्पल,्र विष्णु अग्रवाल, मुकेश राठौर, संजय गुप्ता (पप्पू), विष्णु गुप्ता, संजय चतुर्वेदी, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, बण्टी ठेकेदार, मनोज, आदि खा, दानिश खां, युसूफ खां, अन्नू पठान, महेन्द्र यादव, केबी श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण के साथ स्वागत कर शुभकामनाऐं दी। अभिनंदन समारोह में स्वागत भाषण अब्दुल खलील ने किया जबकि आभार प्रदर्शन अब्दुल रफीक खां अप्पल द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम समापन पर सभी ने स्नेहभोज में भाग लिया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!