खाना बना रही महिला आग से झुलसी

शिवपुरी। घर में परिवार के सदस्यों के लिए खाना बना रही एक महिला उस समय आग से झुलस गई जब वह खाना बनाने के लिए बने चूल्हे में मिट्टी का तेल डाल रही थी कि तभी यह हादसा घटित हो गया।

आग में झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर किया गया। घटना के बारे मे पुलिस को सूचना दे दी गई।

जानकारी के अनुसार जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरीकला में कल शाम एक महिला मंजू पत्नी बलवीर लोधी उम्र 19 वर्ष चूल्हे पर खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

उक्त महिला ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं कि वह चूल्हा जलाने के लिए उसमें मिट्टी का तेल डाल रही थी तभी आग की लपटें उसकी साड़ी तक आ गईं। जिससे वह जल गई। गंभीर हालत में झुलसी महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय शिवपुरी में रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है। 




Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!