अन्ना समर्थकों ने निकाला कैण्डिल मार्च

shailendra gupta
शिवपुरी। जनलोकपाल बिल पारित कराने के लिए पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में देश एक बार फिर से एकजुट हो गया है और कल शिवपुरी में सेवा संस्कार समिति और पब्लिक पार्लियामेंट के सदस्यों सहित युवाओं ने अन्ना हजारे के समर्थन में एक कैण्डिल मार्च रैली निकाली।
रैली अस्पताल चौराहे से प्रारंभ होकर माधव चौक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद था।
कल शाम 7 बजे सेवा संस्कार समिति और पब्लिक पार्लियामेंट के संरक्षक मधुसूदन चौबे सर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा वर्ग की उपस्थिति में कैण्डिल मार्च निकाला गया। रैली में मौजूद युवा कैण्डिल लिए जनलोकपाल बिल और अन्ना हजारे के समर्थन में नारे लगाते हुए कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक पहुंचे। जहां युवाओं ने देश के लिए लड़ रहे अन्ना हजारे की अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!