108 कुण्डलीय गायत्री रूद्र यज्ञ 23 दिसम्बर से

शिवपुरी। शिवपुरी नगर में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ फिजीकल रोड के तत्वाधान में 23 से 108 कुण्डीलय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अष्टधातु से निर्मित भगवान शिव पंचमुखी पशुपतिनाथ, रूद्र अवतार हनुमानजी, अष्टभुजी दुर्गा और पं. श्रीराम शर्मा एवं भगवती देवी की मूर्तियों की स्थापना भी की जाएगी।

14 वा 108 कुण्डलीय रूद्र गायत्री महायज्ञ 23 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक किया जाएगा। 23 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें संगीतमय श्रीरामकथा भी आयोजित की जाएगी। वहीं 24 दिसम्बर को शिवार्चन रूद्राभिषेक, देवपूजन, गायत्री यज्ञ एवं संस्कार किया जाएगा। वहीं 26 दिसम्बर को गायत्री यज्ञ एवं पूर्ण आहुति व देव विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया है। गायत्री परिवार ट्रस्ट के महेन्द्र सिंह, गंभीर सिंह, डॉ. परमानंद परिहार, प्रताप सिंह, तुलसी भगत, धीरज सिंह परिहार, राजेन्द्र सक्सेना ने बताया कि आयोजन में सभी प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। यज्ञशाला में प्रवेश हेतु पंजीयन कराना आवश्यक रहेगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!